उत्तराखण्ड

हाइपरटेंशन ले सकता है जान, ब्लड प्रेशर हाई होने से दिल ही नहीं इन अंगों को भी खतरा

किसी डॉक्टर को दिखाने जाने पर सबसे पहले ब्लड प्रेशर चेक किया जाता है, क्योंकि इससे आधी से ज्यादा बीमारियों का पता चल जाता है. हाई ब्लड प्रेशर या हाइपरटेंशन की समस्या काफी तेजी से बढ़ रही है. डब्ल्यूएचओ, का अनुमान है कि भारत में हर चौथा इंसान हाई बीपी की चपेट में है. पिछले साल जून में  एक डायबिटीज स्टडी में पता चला कि देश में 3 करोड़ से ज्यादा लोग हाई ब्लड प्रेशर की चपेट में हैं.
बहुत से लोगों को लगता है कि हाई बीपी सिर्फ हार्ट के लिए ही खतरनाक है लेकिन इससे कई अंगों को खतरा है. आइए जानते हैं हाई ब्लड प्रेशर से किन अंगों को सबसे ज्यादा खतरा है…
हाई बीपी से इन अंगों को खतरा
1. दिमाग को खतरा
ब्लड प्रेशर बढऩे से दिमाग की कोशिकाओं को भी नुकसान पहुंचने का खतरा हो सकता है. ब्लड प्रेशर बहुत ज़्यादा बढऩे की वजह से दिमाग की कोशिकाएं फट भी सकती हैं, जिससे इंसान की मौत तक हो सकती है.
2. आंखों के नुकसान
डायबिटीज के मरीजों को हाई ब्लड प्रेशर की दिक्कत होने से आंखों की नसों को नुकसान पहुंचने का खतरा भी बढ़ जाता है. डायबिटीज के मरीजों को पहले से कई सारी दिक्कतें होने की वजह से इम्यून सिस्टम या रिकवरी सिस्टम कमजोर होता जाता है. हाई ब्लड प्रेशर की वजह से डायबिटीज से परेशान मरीजों की आंखों की नसें भी फट जाती हैं या अक्सर ठीक से काम करना बंद कर देती हैं.
3. किडनी फेल हो सकता है
ब्लड प्रेशर की वजह से किडनी की बीमारियां या फिर किडनी फेलियर भी हो सकता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, जिन लोगों में हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होती है उनमें स्ट्रोक आने का खतरा भी ज़्यादा होता है. यह स्ट्रोक कई मामलों में जानलेवा भी हो जाता है क्योंकि इससे दिमाग तक ब्लड का फ़्लो भी प्रभावित हो सकता है.

Related posts

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत अंत्योदय एवं प्राथमिक परिवारों को तीन माह का राशन माह अप्रैल में अग्रिम रूप से दिया जा रहा है: पी.एस. पांगती

admin

सीएमधामी ने  किया नई दिल्ली में निर्माणाधीन ‘उत्तराखण्ड निवास’ का निरीक्षण

विधानसभा गैरसैंण ( भराड़ीसैंण) में मानसून सत्र के पहले दिन दिवंगत विधायक शैलारानी रावत एवं पूर्व विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई

Leave a Comment