उत्तराखण्ड क्राइम

10 साल से फरार चल रहा हत्या का आरोपी नागराज मुंबई से गिरफ्तार

अल्मोड़ा(आरएनएस)। 10 साल से हत्या के आरोप में फरार चल रहे 20 हजार के इनामी तिलकराज उर्फ नागराज पुत्र स्व. जेठूराम निवासी जिला मंडी हिमाचल प्रदेश को एसटीएफ ने मुंबई से गिरफ्तार किया है। आरोपी 10 सालों से नाम, पता, ठिकाना बदल-बदल कर रह रहा था। थाना लमगड़ा में 16 अक्टूबर 2014 को पंजीकृत एफआईआर 12/14 धारा 302/201 आईपीसी में प्रकाश में आया अभियुक्त नागराज अपने साथ काम करने वाले दोस्त की हत्या कर करीब 10 साल के फरार चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी हेतु रू 20 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था। जिस क्रम में एसटीएफ उत्तराखंड द्वारा मुकदमे में वांछित इनामी आरोपी तिलकराज उर्फ नागराज को मुंबई से गिरफ्तार किया गया। आरोपी तिलकराज उर्फ नागराज नाम और वेश बदलकर मुंबई के एक रेस्टोरेंट में काम कर रहा था। आरोपी को बृहस्पतिवार को अल्मोड़ा न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।

Related posts

सीएम धामी ने की एग्रो फूड प्रोसेसिंग कॉन्क्लेव 2022 में कृषि, उद्यान, फूड प्रोसेसिंग से जुड़े देश एवं विदेश के उद्योगपतियों के साथ राज्य में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा

उत्तरायणी मेले को लेकर व्यापारियों ने किया मंथन

सूबे में 166 मेडिकल फैकल्टी की भर्ती शीघ्र : डॉ. धन सिंह रावत

Leave a Comment