पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड दिल्ली

सीएमधामी ने  किया नई दिल्ली में निर्माणाधीन ‘उत्तराखण्ड निवास’ का निरीक्षण

देहरादून(आरएनएस)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में निर्माणाधीन ‘उत्तराखण्ड निवास’ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कार्यदायी संस्था को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्य की गुणवत्ता को बनाए रखते हुए माह जुलाई तक कार्य को पूर्ण किया जाए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा मार्ग में राज्य अतिथि गृह बनाने के भी निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि उत्तराखण्ड निवास में पहाड़ी शैली की झलक देखने को मिलेगी। मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान उत्तराखण्ड निवास के निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों से बातचीत भी की।  निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के साथ सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी, स्थानिक आयुक्त अजय मिश्रा, विशेष कार्याधिकारी रंजन मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

उत्तराखंड की रामसर साइट अंतर्गत ढकरानी में चल रहे अवैध स्टोन क्रेसरो पर जल्द हो सकती है बड़ी कार्रवाई

parvatsankalp_editor

उत्तराखंड में बारिश के चलते भूस्खलन से हाईवे सहित 165 सड़कें बंद

अल्मोड़ा पुलिस के इवनिंग स्टॉर्म के चपेट में आए 179 लोग

Leave a Comment