पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड क्राइम

बस अड्डे पर फायिरंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार  

हरिद्वार(आरएनएस)। पथरी क्षेत्र के भोगपुर बस अड्डे पर हवाई फायरिंग के आरोप में एक युवक को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। दूसरी ओर एक आरोपी को चोरी की बाइक के साथ पकड़ा है। दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है।पुलिस के अनुसार अंकित पुत्र सोमपाल निवासी धारीवाला ने कुछ दिन पूर्व भोगपुर बस स्टैंड पर तमंचे से हवाई फायरिंग कर रील बनाई थी। हवाई फायरिंग की रील सोसल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर आरोपी युवक की तलाश शुरू की। पुलिस की तलाश में आरोपी का नाम पता मिलने के बाद उसकी तलाश की गई और आरोपी युवक को गुरुवार दुर्गागढ़ रोड पथरी से एक अवैध तमंचे और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।

Related posts

राज्यपाल ले.ज.(से नि) गुरमीत सिंह ने किया एफआरआई सभागार में एचएनबी चिकित्सा शिक्षा विवि के पांचवें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि प्रतिभाग

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लैंसडाउन में शहीद सम्मान समारोह मे किया प्रतिभाग

admin

मुख्यमंत्री धामी ने किया 840 राजकीय विद्यालयों में हाइब्रिड मोड में संचालित वर्चुअल एवं स्मार्ट कक्षाओं के केन्द्रीयकृत स्टूडियो का शुभारंभ

admin

Leave a Comment