पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

ग्रामीणों ने किया रोड नहीं तो वोट नहीं का ऐलान

चम्पावत(आरएनएस)।  बाराकोट के गैरी गांव के ग्रामीणों ने सड़क की मांग को लेकर नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद ग्रामीण शासन-प्रशासन से सड़क की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन ग्रामीणों की कोई सुध नहीं ली जा रही। सड़क के अभाव में बुजुर्गों, बीमार लोगों व गर्भवती महिलाओं को डोली के सहारे मुख्य सड़क तक पहुंचाना मजबूरी है। गांव से लगातार पलायन भी हो रहा है। दो टूक चेतावनी दी कि पहले शासन-प्रशासन रोड का निर्माण करें, तभी ग्रामीण मतदान करेंगे। इस मौके पर जगत सिंह, गलीप सिंह, राधे सिंह, दीपक सिंह, गीता देवी, कमला देवी, जानकी देवी, हिमांशु सिंह, राजेन्द्र सिंह, त्रिभुवन सिंह, पूरन सिंह आदि मौजूद रहे।

Related posts

धामी सरकार का बड़ा ऐलान, कांवड़ मार्ग में स्थित खाद्य की दुकान पर मालिक का नाम, लाइसेंस और पहचान पत्र दिखाना जरूरी

admin

ग्राम स्तर तक योग अभियान चलाया जाए :  मुख्यमंत्री  

admin

56 करोड़ की लागत से होगा सतपुली झील का निर्माण, स्थानीय युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार अवसर – मुख्यमंत्री

Leave a Comment