पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

वीकेंड की भीड़ से हरिद्वार के अस्सी फीसदी होटल फुल  

हरिद्वार(आरएनएस)। स्कूलों में परीक्षा संपन्न होने और लगातार तीन दिन अवकाश के चलते हरिद्वार में रविवार को श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ गई। बिना किसी स्नान पर्व के बाजारों और गंगा घाटों पर यात्रियों से भरे रहे। हरकी पैड़ी के आसपास के मोती बाजार, बड़ा बाजार, अपर रोड बाजार आदि में यात्रियों की भीड़ रही। हरिद्वार के अस्सी फीसदी होटल यात्रियों से भरे रहे। हरकी पैड़ी के आसपास की पार्किंग वाहनों से खचाखच भरी रही। वाहन पार्किंग में जाने के लिए रोड़ी बेलवाला चौकी के निकट सर्विस रोड पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। जिससे जाम की स्थिति भी बनी रही, जाम को खुलवाने और हाईवे पर खड़े वाहनों को हटाने के लिए पुलिस मुस्तैदी के साथ मौके पर डटी दिखी।

Related posts

गर्मियों में आरामदायक और ट्रेंडी दिखने के लिए वॉर्डरोब में शामिल करें ये फुटवियर्स

सीएम धामी ने किया हरिपुर कलां हरिद्वार में हरि सेवा आश्रम के वार्षिकोत्सव, दशहरा महोत्सव एवं श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में प्रतिभाग

मुख्यमंत्री के निर्देश पर आपदाग्रस्त अंतिम गांव बटोली दौरे पर प्रथम पंक्ति में पहुचें डीएम  

admin

Leave a Comment