उत्तराखण्ड क्राइम

पांच साल की मासूम से किशोर ने किया दुष्कर्म

हरिद्वार(आरएनएस)। पांच साल की एक मासूम के साथ एक किशोर ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। मासूम की तबीयत बिगड़ने पर हकीकत सामने आई। परिजनों की शिकायत पर सिडकुल पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज करते हुए किशोर की तलाश तेज कर दी है। घटना शुक्रवार की बताई जा रही है। यूपी के अलग-अलग जिले से ताल्लुक रखने वाले दो परिवार पड़ोसी है। शुक्रवार को एक परिवार की पांच वर्षीय बालिका घर के बाहर खेल रही थी। आरोप है कि इसी दौरान दूसरे परिवार का पंद्रह वर्षीय किशोर बालिका को बहला फुसलाकर अपने साथ एक सुनसान स्थान पर ले गया, जहां उसने बालिका के साथ दुष्कर्म किया। बदहवास अवस्था में मासूम अपने घर पहुंची, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। पूछने पर मासूम ने परिजनों को आपबीती बताई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मासूम को मेडिकल परीक्षण के लिए महिला अस्पताल भेजा। इधर, आरोपी किशोर फरार होने में कामयाब रहा। एसओ मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि बालिका के परिजनों की शिकायत पर किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। जल्द ही किशोर को पकड़ लिया जाएगा।

Related posts

नौकरी दिलाने के नाम पर 1लाख60हजार की धोखाधड़ी, पुलिस जांच शुरू

जोशीमठ के भू-धंसाव क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री ने सचिवालय स्थित आपदा प्रबन्धन केन्द्र में उच्चाधिकारियों के साथ की समीक्षा

मुख्यमंत्री ने उच्च शिक्षा विभाग के अन्तर्गत चयनित 17 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये

Leave a Comment