पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

देहरादून 13 एवं 14 अगस्त, 2023 को रेड अलर्ट जारी

देहरादून   13 अगस्त, 2023 को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 13 एवं 14 अगस्त, 2023 को जनपद देहरादून में कही-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के अति तीव्र से अत्यन्त तीव्र वर्षा होने का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वर्तमान में जनपद के समस्त क्षेत्रों में मध्यम से भारी वर्षा को दृष्टिगत संवेदनशील स्थलों में भूस्खलन की सम्भावना बढ़ जाती है। इससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित हो सकती है। अतः आपदा न्यूनीकरण के दृष्टिगत जनपद के कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं और आंगनबाडी केन्द्रों में दिनांक 14.08.2023 को एक दिन का अवकाश घोषित किया जाता है।

अतएव, जनपद समस्त शासकीय / गैर शासकीय एवं निजी स्कूलों के साथ सभी आंगनबाडी केन्द्र दिनांक 14.08.2023 को बन्द रहेंगे। मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी देहरादून को निर्देशित किया जाता है कि उपरोक्त समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में उक्त आदेश का अनुपालन कराना सुनिश्चित करायेंगे

Related posts

चेहरे पर दिखने लगता है तनाव का असर, इन 5 संकेतों से पहचाने

कुमाऊँ विश्वविद्यालय द्वारा ‘‘उत्तराखण्ड में पारंपरिक पुष्प एवं जड़ी-बूटियों द्वारा औषधीय हर्बल चाय का विकास’’ विषय पर किया जा रहा है शोध

admin

उत्तराखंड को 1129.91 करोड़ की सौगात, अमित शाह ने 22 योजनाओं का शिलान्यास और 17 का लोकार्पण किया

admin

Leave a Comment