पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

वन महोत्सव में लिया पौधे लगाने का संकल्प

हरिद्वार। हरिद्वार वन प्रभाग की श्यामपुर रेंज में वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मौजूद जन प्रतिनिधियों ने वन महोत्सव के संबंध में अपने विचार रखे। कार्यक्रम के दौरान वर्षाकाल में अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया गया। बुधवार को श्यामपुर रेंज के वन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उप वन संरक्षक नीरज शर्मा ने जन प्रतिनिधियों, प्रबुद्धजनों और स्कूली छात्र-छात्राओं को वन महोत्सव के विषय में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही उप प्रभागीय वनाधिकारी ने लोगों को वनों से होने वाले लाभ के बारे में बताया। कार्यक्रम के दौरान आम और अन्य प्रजातियों के विभिन्न पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम का संचालन नेत्र सिंह उप वन क्षेत्राधिकारी ने किया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य ब्रिज मोहन पोखरियाल, ग्राम प्रधान योगेश चौहान, देवेंद्र सिंह नेगी, ग्राम प्रधान गाजीवाली, ग्राम प्रधान बाहरपीली, ग्राम प्रधान कांगड़ी, महिला मंगल दल श्यामपुर, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, स्कूली छात्र-छत्राएं आदि उपस्थित रहे।

Related posts

द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति प्रत्याशी बनाने पर आतिशबाजी

रूस ने धमकी दी उसके खिलाफ लगे पश्चिमी देशों और अमेरिका के प्रतिबंध अंतरराष्‍ट्रीय स्‍पेस स्टेशन के दुर्घटनाग्रस्त होने का कारण बन सकते हैं

admin

कुमायूँ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 16.560 किलो डोडा व हथियार बरामद

admin

Leave a Comment