पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

भैरवनाथ मंदिर से हंसकुंड तक चलाया विशेष सफाई अभियान

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में प्रशासन का स्वच्छता पर विशेष ध्यान है। इसलिए नगर पंचायत केदारनाथ के साथ ही स्वच्छता से जुड़े विभागों को नियमित सफाई के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही इस कार्य की निरंतर मॉनिटरिंग भी की जा रही है। जिलाधिकारी के निर्देशों पर नगर पंचायत केदारनाथ द्वारा भैरवनाथ मंदिर से हंसकुंड तक विशेष सफाई अभियान चलाया गया। शुक्रवार को नगर पंचायत केदारनाथ के अधिशासी अधिकारी चन्द्रेशखर चौधरी एवं सेक्टर प्रभारी सहायक नगर आयुक्त नगर निगम रुड़की की निगरानी में केदारनाथ स्थित भैरवनाथ मंदिर से हंसकुंड तक चलाए गए सफाई अभियान में 40 किलो प्लास्टिक और कूड़ा एकत्र किया गया जिसे रिसाइकिल के लिए सोनप्रयाग भिजवाया गया। अभियान में केदारनाथ नगर पंचायत के पर्यावरण मित्रों ने अहम भूमिका निभाई। नगर पंचायत केदारनाथ के अधिशासी अधिकारी चन्द्रेशखर चौधरी ने बताया कि जिलाधिकारी एवं उप जिलाधिकारी ऊखीमठ के निर्देशों पर केदारनाथ धाम में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। तीर्थयात्रियों को जागरूक करते हुए उन्हें धाम में स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। साथ ही नगर पंचायत केदारनाथ, सुलभ इंटरनेशल और जिला पंचायत के सहयोग से समय समय पर विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं।

Related posts

पीरियड्स के दौरान नहीं करना चाहिए इस तरह का वर्कआउट, हो सकती है परेशानी

उत्तराखंड- DREAM 11 के जरिए बृजेश रातों रात बना करोड़पति

admin

मुख्यमंत्री के निर्देश पर आपदाग्रस्त अंतिम गांव बटोली दौरे पर प्रथम पंक्ति में पहुचें डीएम  

admin

Leave a Comment