पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

ऋषिकेश में चेतावनी रेखा से 90 सेमी नीचे बही गंगा

ऋषिकेश। पर्वतीय क्षेत्रों में पिछले दो दिन से हो रही बारिश के कारण गंगा के जलस्तर में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। सोमवार को ऋषिकेश में गंगा का जलस्तर चेतावनी रेखा से 90 सेमी नीचे रहा। गंगा के रौद्र रूप को देखते हुए प्रशासन ने तटीय इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया है। रेस्क्यू टीम को निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। गंगा का वार्निंग लेबल 339.50 मीटर है। सोमवार को पहाड़ी और मैदानी इलाकों में हुई झमाझम बारिश से गंगा का जलस्तर बढ़ा रहा। त्रिवेणी घाट में गंगा की जलधारा आरती स्थल को छूकर बहती रही। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक सोमवार सुबह आठ बजे तक गंगा का जलस्तर 338.00 मीटर था। शाम चार बजे जलस्तर बढ़कर 338.60 मीटर दर्ज किया गया। यानी गंगा का जलस्तर चेतावनी रेखा से महज 90 सेमी नीचे रहा। गंगा का जलस्तर बढ़ने से तटीय इलाकों में बाढ़ के खतरे को देखते हुए लोगों में दहशत का माहौल रहा। उपजिलाधिकारी सौरभ असवाल ने बताया कि मौसम विभाग ने 28 जून तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। लिहाजा सुरक्षा के मद्देनजर तटीय इलाकों में सतर्कता बरती जा रही है। गंगा घाटों और तटों पर एसडीआरएफ, पीएसी और जल पुलिस के जवान तैनात है, जो गंगा के जलस्तर की निगरानी कर रहे हैं। फिलहाल स्थिति सामान्य है।

Related posts

सीएम धामी के निर्देशन में श्री केदारनाथ धाम यात्रा को यात्रियों के लिए बनाया जा रहा सुरक्षित

admin

मुख्यमंत्री धामी ने हल्द्वानी में की सोशल मीडिया पदाधिकारियों के साथ बैठक  

admin

राज्यपाल ने किया स्वामी रामतीर्थ जी के 150वीं जयंती वर्ष और रामतीर्थ केंद्र की स्वर्ण जयंती के उपलक्ष में आयोजित आत्म ज्ञान ज्योति समारोह में प्रतिभाग

Leave a Comment