पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

गुलदार ने बनाया भैंस और बछड़े को निवाला

विकासनगर। कालसी वन प्रभाग के चोहड़पुर रेंज क्षेत्र में जगह-जगह गुलदार दस्तक दे रहे हैं। अलग-अलग क्षेत्रों में गुलदार की धमक से वन विभाग भी हैरत में है। वहीं गुलदारों के आतंक से लोग भयभीत हैं। गुलदार ने बीती रात बरोटीवाला में एक भैंस और एक बछड़े को निवाला बनाया। इससे लोगों की टेंशन और बढ़ गई है। पिछले नौ माह से महमूदनगर क्षेत्र में गुलदार सक्रिय था।

गुलदार चार वर्षीय बच्चे की भी जान ले चुका है। वन विभाग ने गुलदार को पिंजरें में कैद कर चिड़ियापुर के जंगल में छोड़ दिया। इसके कुछ दिनों बाद एक गुलदार सेलाकुई के जमनपुर क्षेत्र में दिखा। वहीं एक और गुलदार फिर महमूदनगर शंकरपुर में आ धमका। यहां गुलदार अब तक दो बकरियों को निवाला बना चुका है। गुलदार मेदनीपुर, शंकरपुर, देहरादून-हरबर्टपुर हाईवे पर और सारा इंडस्ट्री के पास लोगों को कई बार गुलदार दिखा। लोग रातभर पहरेदारी कर रहे हैं। रविवार रात गुलदार ने बरोटीवाला में एक भैंस और बछड़े को अपना निवाला बनाया।

Related posts

घटना का खुलासा करते पुलिस,साइबर धोखाधड़ी का मास्टरमाइंड शैलेंद्र उर्फ शेरू गिरफ्तार

admin

उत्तराखण्ड : प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए चमोली किया गया मॉक अभ्यास

मुख्य विकास अधिकारी कमठान ने  की वीसी माध्यम से स्वीप के तहत गतिमान कार्यक्रमों की समीक्षा  

Leave a Comment