पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड क्राइम

उत्तराखण्ड : घर में अकेली महिला से दुष्कर्म

रुड़की। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर महिला के साथ दुराचार और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में मामला दर्ज किया है। सहारनपुर के बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र एक गांव निवासी महिला ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि परिवार के साथ वह दिसंबर 2022 में भगवानपुर थाना क्षेत्र के गांव में किराए के मकान में रह रही थी। गांव निवासी एक ग्रामीण ने घर में अकेले देखकर दुराचार किया। विरोध करने पर आरोपी ग्रामीण ने उसके परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर नामजद अमित कुमार के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। इंस्पेक्टर राजीव रौथाण ने बताया कि मामला दर्ज करने के साथ जांच की जा रही है

Related posts

12साल के बच्चे ने किया पड़ोस में रहें वाले तीसरी कक्षा के छात्र से कुकर्म, केस दर्ज

खीरा खाने से पहले जान लीजिए इसे खाने का सही तरीका

कार्यशाला के समापन किये विभिन्न प्रकार के योग  

Leave a Comment