उत्तराखण्ड

शरारती तत्वों ने लगाई वन पंचायत और सिविल वन क्षेत्र में आग

बीजीआर परिसर पौड़ी के अंदर मंगलवार को वन पंचायत और सिविल वन क्षेत्र में शरारती तत्वों ने आग लगा दी। आग लगने से यहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर वन विभाग, फायर सर्विस की टीमें मौके पर पहुंची। मंगलवार को सुबह करीब 11 बजे बीजीआर परिसर पौड़ी के अंदर वन पंचायत और सिविल वन क्षेत्र में शरारती तत्वों ने आग लगा दी। पौड़ी कांडई वन पंचायत के सरपंच बकुल रावत ने बताया कि वन क्षेत्र में आग लगने की सूचना पर फायर सर्विस और वन विभाग की टीमों द्वारा आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं। बताया कि कैंपस तक पहुंचने से पहले ही आग को बुझा लिया गया। इस मौके पर कैंपस डायरेक्टर प्रभाकर बडोनी, छात्रसंघ अध्यक्ष अंकित नौटियाल, अनिरुद्ध, कार्यकारणी सदस्य लक्ष्मण नयाल, दमकल व सिविल सोयम की टीम मौजूद रही।

Related posts

बहरूपियों के चेहरे से नकाब हटाता ऑपेरशन कालनेमि

admin

रक्षा मंत्री  राजनाथ सिंह ने किया 670 करोड़ रुपये की लागत से बीआरओ द्वारा निर्मित 35 इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं का उद्घाटन

गो वंश को छोड़ने वालों पर होगी कार्यवाही: भंडारी

admin

Leave a Comment