पर्वत संकल्प
Uncategorized

बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

देहरादून, parvatsankalp,18,01,2023

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने लैंसडौन चौक पर प्रदर्शन किया। सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान के माध्मय से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में बजरंग दल ने कहा कि देशभर में बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर सुनियोजित तरीके से जानलेवा हमले किए जा रहे हैं। देश में आतंक और घृणा का माहौल बनाया जा रहा है। आरोप लगाया कि दो सालों में 32 कार्यकर्ताओं पर हमले हो चुके हैं। प्रांत साप्ताहिक मिलन प्रमुख विकास वर्मा ने कहा कि घृणा फैलाने वाले समाज को गुमराह करने वाले समाज के ऐसे तत्वों पर कार्रवाई करना जरूरी है। मौके पर महानगर संगठन मंत्री अमित कुमार, अध्यक्ष नवीन गुप्ता, विशाल चौधरी, मंत्री राजेंद्र राजपूत, आशीष बलूनी, प्रभात वर्मा, भूपेंद्र चौधरी, अध्यक्ष आलोक सिन्हा, श्याम शर्मा आदि मौजूद रहे।

Related posts

क्रिसमस पर्व के अवसर पर देहरादून के विभिन्न चर्च के प्रतिनिधियों ने राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया

2025 तक उत्तराखंड को नशा मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है: मुख्यमंत्री

बदलते भारत मे सहयोग को आगे बढ़कर नायक के कार्यों को जन जन तक पहुंचाए कार्यकर्ता:चुग

Leave a Comment