उत्तराखण्ड

राष्ट्रपति मुर्मु के उत्तराखण्ड आगमन पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर राज्यपाल और सीएम ने किया स्वागत

देहरादून, parvatsankalp,08,12,2022

महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के उत्तराखण्ड आगमन पर गुरुवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु गुरुवार को उत्तराखण्ड में अपने प्रथम दो दिवसीय प्रवास पर देहरादून पहुंची हैं। इस अवसर पर उपस्थित कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, सौरभ बहुगुणा, मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधू, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, कमिश्नर गढ़वाल सुशील कुमार, जिलाधिकारी देहरादून तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने भी राष्ट्रपति का अभिवादन किया।

Related posts

सीएस रतूड़ी ने दिए  राज्य आपदा मोचन निधि एवं राज्य आपदा न्यूनीकरण के विभिन्न प्रस्तावों पर अनुमोदन

यूपी बॉर्डर से लगे क्षेत्रों में होगी सख्ती, चलेगा वोटर आईडी वेरिफिकेशन ड्राइव

admin

द केरल स्टोरी की धुआंधार कमाई जारी, 100 करोड़ रुपये के जादुई क्लब में हुई शामिल

Leave a Comment