पर्वत संकल्प
Uncategorized

अल्मोड़ा में छह डिसे पहुंचा पारा, ठंड बढ़ी

अक्तूबर के अंतिम दिनों में अब सुबह-शाम ठंड में इजाफा हो रहा है। न्यूनतम तापमान में हर दिन गिरावट दर्ज की जा रहीं है। पारा हर रोज 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच रहा है। हांलाकि दिन में धूप खिलने से फिलहाल मौसम सुहावन बना है। मंगलवार को भी जिला मुख्यालय में न्यूनतम तापमान गिरकर 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में गिरावट के चलते ठंड में भी एकाएक इजाफा हो गया है। हांलाकि दिन में धूप खिलने से पारा करीब 30 डिग्री के पास पहुंच गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इधर, ठंड में इजाफा होने से लोग अब गर्म कपड़ों में नजर आ रहे हैं।

Related posts

श्रीमती सुषमा खिंडारिया ने अपने पति स्व. मेजर अशोक कुमार के जन्मदिन पर राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

चारधाम यात्रियों को सुलभ और अच्छी स्वास्थ्य सुविधाओं उपलब्ध करवाने हेतु राज्य सरकार गंभीर : मुख्यमंत्री

बबल बाथ से थकान दूर करने समेत मिल सकते हैं ये अन्य स्वास्थ्य लाभ

Leave a Comment