पर्वत संकल्प
Uncategorized

मन तो गांव में दीपावली मनाने का था: कोश्यारी

बागेश्वर, parvatsankalp,22,10,2022

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि दिवाली अपने पैतृक गांव में मनाने का उनका बहुत मन था, इसके लिए उन्होंने कुमाऊं में अपने कार्यक्रम भी लगाए थे। लेकिन अन्य कार्यक्रमों एवं प्रशासनिक व्यस्तता के चलते वे इस बार पैतृक गांव नहीं जा पा रहे हैं, इसका उन्हें बहुत मलाल है।

कुमाऊं में ऊधमसिंह नगर, हल्द्वानी, नैनीताल और अल्मोड़ा के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद राज्यपाल कोश्यारी शनिवार दोपहर अल्मोड़ा से ही देहरादून लौट गए। उन्होंने क्षेत्र के लोगों को दिवाली के त्योहार की बधाई दी और जल्द दोबारा आने का वादा भी किया। उन्होंने सभी लोगों को दिवाली के त्योहार की बधाई दी। कपकोट के विधायक सुरेश गड़िया ने भी सभी को दिवाली के त्योहार की बधाई दी है।

Related posts

देहरादून। उत्तराखंड कर विभाग की पड़ताल में खुलासा हुआ है कि उत्तराखंड में हवाई सेवाएं संचालित कर रही एविएशन कंपनियों द्वारा अब तक सरकार को तकरीबन 70 करोड़ के राजस्व का नुकसान पहुंचाया गया है।

३० जून तक सभी बूथों पर नियुक्त करने होंगे बूथ लेवल एजेंट: धस्‍माना

admin

डीएम अध्यक्षता में हुई निराश्रित गौवंश हेतु शरणालयों की स्थापना व संचालन नीति के सम्बन्ध में बैठक

Leave a Comment