पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

87 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ एक गिरफ्तार

रुड़की, parvatsankalp,13,10,2022

गोवंश संरक्षण स्क्वॉयड टीम ने पुलिस के साथ मिलकर मक्खनपुर गांव में मीट की दुकान पर छापेमारी करते हुए एक बाइक सवार ग्रामीण को 87 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ गिरफ्तार कर लिया। गौ संरक्षण स्क्वॉयड टीम को सूचना मिली कि मक्खनपुर गांव में एक मीट की दुकान पर प्रतिबंधित मांस की बिक्री की जा रही है। सूचना पर गौवंश स्क्वॉयड संरक्षण टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ छापेमारी की और मौके से एक ग्रामीण को हिरासत में ले लिया। उसके कब्जे से 87 किलो प्रतिबंधित मांस, कुल्हाड़ी, छूरी, तराजू के साथ-साथ एक बाइक को कब्जे में ले लिया। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए ग्रामीण ने पूछताछ में अपना नाम मोहतसीन निवासी सिकंदरपुर बताया। भगवानपुर थाना प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि गौ मांस को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजने के साथ ही आरोपी को कोर्ट में पेश करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। साथ ही उसके अन्य साथियों को चिह्नित किया जा रहा है।

Related posts

उत्तराखंड:स्वास्थ्य विभाग को शीघ्र मिलेंगे 1377 नर्सिंग अधिकारी

पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट को मुख्यमंत्री ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

admin

सीएम धामी ने किया 10वीं एवं 12वीं परीक्षा में उत्तीर्ण 94मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित

Leave a Comment