पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

ब्वॉयफ्रेंड ने की गर्लफ्रेंड की गला दबाकर हत्या

रुड़की, parvatsankalp,13,10,2022

हत्या के आरोपी ब्वॉयफ्रेंड अमित कुमार ने अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या करने से पहले उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने इस बात को कबूल किया है। हालांकि पुलिस मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही धारा बढ़ाने की बात कह रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी को सरिता की हत्या का जरा भी अफसोस नहीं है, हालांकि खुद आत्महत्या न कर पाने का अफसोस आरोपी को है। सिडकुल पुलिस ने आरोपी अमित कुमार को मेडिकल जांच के बाद बुधवार सुबह कोर्ट से जेल भेज दिया है। बीते मंगलवार को सरिता निवासी कनखल की उसके प्रेमी अमित कुमार ने अपने कमरे नेहरू नगर कॉलोनी में गला दबाकर हत्या कर दी थी। प्रेमी का कहना था कि पिछले आठ माह से वह दोनों रिलेशन में थे। प्रेमिका अन्य किसी और से फोन पर बात किया करती थी। आरोपी ने अपने बयान में बताया कि मंगलवार को सरिता सुबह कंपनी में ड्यूटी न जाकर उसके किराए के कमरे पर आई, दोनों में करीब साढ़े ग्यारह बजे तक कोई विवाद नहीं था। इससे पहले शारीरिक संबंध भी बने। लेकिन करीब 12 बजे उनमें शादी को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि अमित ने क्रोध में आकर सरिता का गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या कर आरोपी वहां से भाग निकला और आत्महत्या करने के लिए हरिद्वार पहुंच गया।

Related posts

गणपति बप्पा की स्थापना करने के लिए ऐसे करें घर, मंदिर और पंडाल की सजावट

बैंक ऑफ इंडिया के 118 वें स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर में 52 यूनिट रक्त एकत्र किया गया

1347 एलटी शिक्षकों को मिलेंगे नियुक्ति पत्रः डॉ. धन सिंह रावत

admin

Leave a Comment