पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में कोरोना के 26 नए केस

देहरादून, Parvatsankalp,20,09,2022

उत्तराखंड में 24 घंटे के भीतर कोरोना के 26 नए मरीज मिले हैं। जबकि 52 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। इसके साथ एक्टिव केस की संख्या 156 रह गई है। पिछले 24 किसी भी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई है। प्रदेश में सैंपल पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो 2.22% है। उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, एक जनवरी 2022 से लेकर अभी तक प्रदेश में 1,03,951 मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें से 99,703 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 95.91% है। वहीं, इस साल अब तक 329 मरीजों की मौत हुई है। उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में देहरादून में 13 कोरोना केस मिले हैं। तो वहीं, बागेश्वर में 1, चमोली में 1, हरिद्वार में 2, नैनीताल में 5, पौड़ी में 1, पिथौरागढ़ में 2 और टिहरी गढ़वाल में 1 कोरोना का नया मरीज मिला है। इसके अलावा अन्य जिलों में आज कोई भी कोरोना का मामला सामने नहीं आया है।
वैक्सीनेशन: प्रदेश में मंगलवार को 11,244 लोगों का कोविड वैक्सीनेशन हुआ है। अभी तक कुल 86,81,717 लोग फुल वैक्सीनेट हो चुके हैं। वहीं, 3 जनवरी से शुरू हुए 15 से 17 साल के बच्चों के टीकाकरण में अभी तक 4,55,214 बच्चों को फुल वैक्सीनेट किया गया है। जबकि 5,31,734 बच्चों को पहली डोज लग चुकी है।

Related posts

एमडीडीए ने यमुना विहार में अवैध भवन किया सील    

admin

चारधाम यात्रियों को सुलभ और अच्छी स्वास्थ्य सुविधाओं उपलब्ध करवाने हेतु राज्य सरकार गंभीर : मुख्यमंत्री

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू आज तीर्थनगरी हरिद्वार पहुंचे, किया दक्षिण-एशियाई देश शांति व सुलह संस्थान का उद्घाटन

admin

Leave a Comment