पर्वत संकल्प
Uncategorized

देहरादून : ठेकेदारी प्रथा के विरोध में रोडवेज कर्मचारियों का प्रदर्शन

देहरादून,PARVATSANKLP,23,08,2022

 

उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन पर्वतीय डिपो शाखा के कर्मचारियों ने ठेका प्रथा के विरोध में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने चेताया कि यदि जल्द ठेका प्रथा बंद नहीं की गई तो कर्मचारी उग्र आंदोलन शुरू करेंगे। मंगलवार को कर्मचारी पर्वतीय डिपो कार्यशाला में एकत्र हुए। यहां निगम प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। मंडल मंत्री केपी सिंह ने कहा कि रोडवेज में एजेंसी के माध्यम से ड्राइवर-कंडक्टरों की भर्ती की जा रही है। उन्होंने कहा कि ठेकेदार कर्मचारियों का शोषण करते हैं। पहले भी ठेके के माध्यम से ड्राइवर-कंडक्टर रखे गए, जिनका जमकर शोषण हुआ है। अब हम ठेकेदारी प्रथा बर्दाश्त नहीं करेंगे। चेताया कि ठेका प्रथा के विरोध में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर श्याम सिंह नेगी, प्रदीप कुमार, पंकज तिवारी, श्याम कुमार, सतेंद्र नेगी, विपिन कुमार, प्रदीप कुमार, टिंकू कुमार, जगत सिंह, अमन कुमार, अमित कांबोज, ललित कुमार, सतीश कुमार, संजय सैनी, सुलेखचंद, बंसीलाल आदि मौजूद रहे।

Related posts

एसएसजे विवि के शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ का धरना प्रदर्शन शुरू

हिमाचल प्रदेश : अटल टनल के पास कचरे पर हाईकोर्ट सख्त, मुख्य सचिव सहित डीसी कुल्लू को नोटिस जारी

शिक्षक दिवस के अवसर पर राजभवन में हुआ ‘‘शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार’’ सम्मान समारोह आयोजित

Leave a Comment