उत्तराखण्ड

देहरादून : शादी का झांसा देकर किया सिपाही ने विधवा महिला से दुष्कर्म

paratsanklp,26,07,2022

 

सिपाही के खिलाफ विधवा महिला से शांदी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में केस दर्ज है। आरोप है कि सिपाही ने अपनी शादी की बात छिपाकर उसके साथ ऐसा किया। महिला भी पुलिस से जुड़े एक विभाग में पति की मौत होने के बाद से नौकरी करती है। इंस्पेक्टर पटेलनगर रविंद्र यादव ने बताया कि विधवा महिला ने तहरीर दी। कहा कि पति की मौत के बाद उसे पुलिस से जुड़े एक विभाग में नौकरी मिली। वहां पर पुलिस का सिपाही सुनील ढेक मूल निवासी मल्ला कनयारायत लोहाघाट, चंपावत अटेचमेंट पर आया था। आरोप है कि दिसंबर 2020 में आरोपी ने महिला के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। महिला ने हां कर दी। आरोप है कि इसके बाद सिपाही ने उसके साथ शरीरिक संबंध बनाने शुरू कर दिए। कभी महिला के घर, कभी होटल तो कभी आरोपी अपने कमरे में उससे मिला। गर्भवती होने पर दवा खिलाकर महिला का गर्भपात कराया गया। कुछ समय बाद महिला को पता लगा कि आरोपी विवाहित है।

उसने सुनील से बात की। तब सुनील से झांसा दिया कि उसका पत्नी से विवाद चल रहा है और वह तलाक ले रहा है। आरोप है कि उसने शादी का विश्वास दिलाया। तब महिला ने आरोपी का नंबर ब्लॉक कर बातचीत बंद कर दी। आरोप है कि इसके बाद सुनील ने अलग-अलग नंबरों से फोन कर प्रेम का दिखावा किया। दबाव बनाया कि उसने किसी अन्य से शादी की तो वह जान दे देगा। इसके बाद दोनों मिलने-जुलने लगे। बाद में महिला को पता लगा कि उसका कोई तलाक का केस नहीं चल रहा है। महिला ने उससे इस तरह धोखा देने को लेकर पूछा। महिला ने कहा कि उसके साथ गलत हुआ है और वह जान दे देगी। आरोप है कि सिपाही ने धमकी दी कि वह जान दे देगी तो उस पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। पीड़िता ने घटना को लेकर डीजीपी कार्यालय में तहरीर दी। तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सिपाही के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related posts

हैंगिंग कर लाया जा रहा खराब हेली केदारनाथ की पहाड़ी पर हुआ ड्राप

एसएसएमजेएन पीजी में द्रोणाचार्य धनुर्धर अकादमी खुली  

देहरादून :एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स की ताबड़तोड़ कार्यवाही, 8 लाख की अफीम के साथ नशा तस्कर को लिया शिकंजे में।

admin

Leave a Comment