पर्वत संकल्प
Uncategorized उत्तराखण्ड

वन मंत्री और शहरी विकास मंत्री ने हरेला पर्व पर पौधे रोपे

ऋषिकेश, parvatsankalp,11,07,2022

वन मंत्री सुबोध उनियाल और कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने हरेला पर्व के तहत पौधरोपण किया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे रोपने का आह्वान किया। रविवार को हरिद्वार बाईपास मार्ग स्थित स्मृति वन में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ वन मंत्री सुबोध उनियाल और शहरी विकास मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपकर किया। मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि हरेला सुख, समृद्धि और खुशहाली का पर्व है। हरेला पर्व पर्यावरण संरक्षण का त्योहार है। ऋग्वेद में भी हरियाली के प्रतीक हरेला का उल्लेख किया गया है। भारतीय संस्कृति में एक पेड़ लगाना, सौ गायों का दान देने के समान माना गया है।

Related posts

मंत्री खजानदास ने राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट

admin

2023 में पुलिस कांस्टेबल के एक हजार पदों पर भर्ती की जायेगी: सीएम

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले, पारदर्शिता, तीव्रता और दूरदर्शिता के साथ काम कर ही है धामी सरकार

admin

Leave a Comment