पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

फलदार पौधे लगाने से रुकेगा मानव वन्यजीव संघर्ष:पुंडीर

देहरादून, parvatsankalp,07,07,2022

झाझरा रेंज में बुधवार को वन विभाग की ओर से वन महोत्सव का आयोजन किया गया। सहसपुर विधायक ने पहला पौधा रोपकर इसका शुभारंभ किया गया। उन्होंने कहा कि वन क्षेत्रों में अधिक से अधिक फलदार पौधे लगाएं जाएं। जिससे वन्यजीव जंगलों से बाहर नहीं आएंगे और मानव वन्यजीव संघर्ष में कमी आएगी। रेंजर जितेन्द्र गुसाईं ने कहा कि अगले कई दिन तक लगातार पौधरोपण किया जाएगा। इसमें आंवला, जामुन, कचनार, खैर एवं शीशम आदि पौधे रोपे जाएंगे। इस दौरान विरेश सिंह थापली, पूर्व जिला पंचायत सदस्य नरेन्द्र कुठाल, पूर्व प्रधान ओम प्रकाश आदि ने भी पौधे लगाए। महोत्सव में हरीश चंद्र सिंह, राजपाल सिंह नेगी, उप वन क्षेत्राधिकारी नरेश कुमार, अनिल पाल, देवेन्द्र बिष्ट, भरत सिंह पंवार, जयपाल सिंह रावत, राहुल कुमार, मनोज पाल आदि उपस्थित रहे।

Related posts

हर घर तिरंगा’ अभियान के अन्तर्गत विभिन्न स्थानों पर  तिंरगा यात्रा आयोजित की जा रही

मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को प्रदर्शन

एनडीएमए एवं एसडीएमए की निगरानी में हुआ चारधाम यात्रा के सफल संचालन एवं बेहतर आपदा प्रबन्धन हेतु मॉक एक्साइज

Leave a Comment