उत्तराखण्ड दिल्ली

द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति प्रत्याशी बनाने पर आतिशबाजी

काशीपुर,22,06,2022

बुधवार की शाम भगत सिंह चौक पर भारतीय जनता पार्टी जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा राष्ट्रपति चुनाव के लिए द्रौपदी मुर्मू को एनडीए की प्रत्याशी बनाए जाने पर मिष्ठान वितरित किया और जमकर आतिशबाजी की। इस दौरान जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। भगत सिंह चौक पर भारतीय जनता पार्टी जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता एकत्र हुए। भारतीय जनता पार्टी जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की कथनी और करनी में कोई भी अंतर नहीं है। उन्होंने कहा कि दलित और पिछड़े वर्ग को आगे लाने के लिए भारतीय जनता पार्टी लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जनजाति समाज की महिला को राष्ट्रपति पद के लिए प्रत्याशी बनाया जाना एक ऐतिहासिक निर्णय है। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से जनजाति समाज के लोगों में खुशी की लहर बनी हुई है। इस मौके पर भाजपा प्रवक्ता राजेश कुमार, अमित चौहान, महेंद्र सिंह, निर्मल सिंह, वीर सिंह, विरेंद्र बिष्ट, रितेश शर्मा, गोनी आदि अनेकों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दी उत्तराखण्ड को लगभग 04 हजार 200 करोड़ रूपये की सौगात  

एम्स ऋषिकेश में हुआ वर्ल्ड एंटीबायोटिक जनजागरूकता सप्ताह ‘वॉव 2022’ का शुभारंभ

आत्मनिर्भर भारत का सपना पूरा कर रहा है बीआईएस: सीएम

admin

Leave a Comment