उत्तराखण्ड क्राइम

उत्तराखण्ड : नाबालिग पोती से दुष्कर्म का आरोपी दादा गिरफ्तार

नैनीताल,HamariChoupal,07,06,2022

नाबालिग पोती के साथ दुष्कर्म के आरोपी दादा को भीमताल पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी दादा के खिलाफ थाने में पॉक्सो अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज था।

थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि भीमताल से लगे एक गांव के व्यक्ति के खिलाफ थाने में परिजनों द्वारा 24 मई को नाबालिग पोती को पैसे का लालच देकर खेत में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। घटना के बाद आरोपी चंद्र फरार था। शनिवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। पॉक्सो न्यायालय हल्द्वानी में पेश किया गया। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया। टीम में उप निरीक्षक राजकुमारी, चंद्र सिंह बोरा रहे।

Related posts

भर्ती परीक्षाओं को पारदर्शिता के साथ संपन्न करवाने में प्रदेश सरकार नाकाम : राणा

 आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक समरसता का प्रतीक है खनसर घाटी का महाकौथिग:   मुख्यमंत्री

सीएम धामी ने किया मसूरी में मिलेट्स-2023 के अन्तर्गत आयोजित ‘क्षमता और अवसर’ राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ

Leave a Comment