पर्वत संकल्प
मनोरंजन

गीतिका – मधु शुक्ला

प्रीति की रीति जग को सिखाते चलो,

टूटते घर जतन से बसाते चलो।

 

कष्ट देकर किसी को न पाओ खुशी,

साथ इंसानियत का निभाते चलो।

 

लोक हित से बड़ा धर्म कोई नहीं,

आप व्यवहार से यह बताते चलो।

 

एक परिवार संसार यह बन सके,

दायरा मित्रता का बढ़ाते चलो।

 

क्या पता शाम कब जिंदगी की ढले,

प्रेम का दीप उर में जलाते चलो।

— मधु शुक्ला. सतना, मध्यप्रदेश .

Related posts

फिल्म मां का ट्रेलर रिलीज, बेटी को शैतान से बचाने के लिए रक्षक और भक्षक बनीं काजोल

admin

सो जा मेरी नन्हीं परी – चेतना कपूर

admin

हाउसफुल 5 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2: 50 करोड़ी क्लब में शामिल अक्षय की फिल्म, सिकंदर को पछाड़ दर्ज किया ये रिकॉर्ड

admin

Leave a Comment