मनोरंजन

गजल – मधु शुक्ला

मुँह न फेरो मिरा दम निकल जायगा,

पास बैठो जरा दिल बहल जायगा ।

 

मत अदा से झुकाओ नजर को सनम,

दिल दिवाना हमारा मचल जायगा।

 

छेड़ कर बात छोड़ो अधूरी नहीं,

हाथ से वक्त वर्ना फिसल जायगा ।

 

दूरियाँ हैं भलीं यदि भरोसा नहीं,

दूर रह कर इरादा बदल जायगा ।

 

यूँ न परखो मुहब्बत हमारी सनम,

पाक दिल ‘मधु’ हमारा सँभल जायगा ।

— मधु शुक्ला .सतना, मध्यप्रदेश

Related posts

मनोरंजन : कंगना के होम प्रोडक्शन की पहली फिल्म टीकू वेड्स शेरू 23 जून को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी

दो भागों में रिलीज होगी विजय देवरकोंडा की वीडी 12, निर्माता नागा वामसी ने खोले फिल्म से जुड़े कई राज

माँ- जया भराड़े बड़ोदकर

admin

Leave a Comment