मनोरंजन

प्रवीण प्रभाती – कर्नल प्रवीण त्रिपाठी

अपने मन की कर सदा, करते हैं अन्याय।

मूक बने सब देखते, ये है कैसा न्याय।

 

ये है कैसा न्याय, कहीं तो छूट मिली है।

अलग-अलग अभिप्राय, तंत्र की चूल हिली है।

 

कुछ को ही बस पोष, तोड़ते बहु के सपने।

मन में बढता रोष, साथ जब दिखें न अपने।।

 

बढ़ता उन्नति पथ रहे, अपना भारत देश।

जोड़ नये आयाम को, बदले निज परिवेश।

 

बदले निज परिवेश, सकल खुशियाली आए।

रहे न कोई क्लेश, नवल हरियाली छाए।

 

स्वप्न तभी साकार, हर इक जन श्रम हो करता।

छोड़ सकल संसार, वतन उन्नति पथ बढ़ता।।

– कर्नल प्रवीण त्रिपाठी, नोएडा/उन्नाव , उत्तर  प्रदेश

Related posts

बेवफाओ के शहर में – आर के रस्तोगी

admin

आपके दिमाग के लिए काफी फायदेमंद है कुकिंग, नहीं होती ये बीमारियां! जानिए कैसे

यूक्रेन से आए छात्रों से मशहूर पॉप सिंगर दलेर मेंहदी ने की मुलाकात, पीएम मोदी के लिए कही ये बात

admin

Leave a Comment