विदेश

बलूचिस्तान में आये भूकंप से गिरे 80 से ज्यादा मकान

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में भूकंप से बड़ी तबाही देखने को मिली है। 5.2 की तीव्रता के भूकंप से खुजदार जिले में कम से कम 80 घर ढह गए, जिससे 200 से अधिक परिवार बेघर हो गए। भूकंप का केंद्र औरनाजी के पास था। भूकंप के झटके शुक्रवार सुबह 11.55 बजे महसूस किए गए।

अधिकारियों ने कहा कि भूकंप आधे मिनट तक महसूस किया गया। भूकंप के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल कर खुले में भाग गए। बड़े झटकों के बाद इलाके में थोड़े-थोड़े अंतराल में झटके महसूस किए गए।

खुजदार के उपायुक्त, रिटायर्ड मेजर इलियास किबजई ने डान को बताया, ‘औरनाजी का एक विशाल क्षेत्र भूकंप से प्रभावित हुआ था। भूकंप के चलते 80 से ज्यादा घर जमीदोंज हो गए जबकि करीब 260 घरों में बड़ी दरारें आई थीं। ज्यादातर मकान कच्चे बने हुए थे।’ भूकंप से वाध तहसील के नाल, जमरी, बारंग और नाचकन सोनारो लाठी गांवों को भी नुकसान पहुंचा है।

 

Related posts

सेहत : पेट दर्द होने पर अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे, तुरंत मिलेगा आराम

चेक करने पर मशीन हर बार अलग-अलग वेट बताती है, जानिए वजन लेने का सबसे परफेक्ट टाइम क्या है?

मनोरंजन : सनी देओल की गदर 2 का शानदार प्रदर्शन जारी, कमाई 300 करोड़ की ओर

Leave a Comment