मनोरंजन

ग़ज़ल – अनिरुद्ध कुमार

दुआ की जरूरत दवा क्या करे,

कहाँ वो महारत बता क्या करे।

 

जहर से भरी जब लगे हर जुबां,

वफा या जफा कह वहां क्या करे।

 

गरम हैं हवायें जलाये जिगर,

चले ना गुजारा नया क्या करे।

 

इरादा सदा दिल मसोसे यहाँ,

फिकर जिंदगी का बयां क्या करे।

 

अभी दूर जाना किनारा किधर,

नहीं है पता कुछ अदा क्या करे।

 

जरा सोंचिये अब मुहब्बत कहाँ,

अदावत करे सब दया क्या करे।

 

सदा ‘अनि’ कराहे पुकारे किसे,

दिखे ना शराफत बता क्या करे।

– अनिरुद्ध कुमार सिंह, धनबाद, झारखंड

Related posts

अक्षय कुमार के साथ फिर एक्शन फिल्म बनाएंगे रोहित शेट्टी, मोहित सूरी करेंगे निर्देशन

मनोरंजन : डांसड्रीम गर्ल 2 से अनन्या पांडे की पहली झलक आई सामने, फिल्म 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी

अवतार: द वे आफ वाटर सिनेमाघरों में दोबारा हो रही रिलीज, फिर करेगा बाक्स आफिस पर कमाल

admin

Leave a Comment