उत्तराखण्ड

हरिद्वार : गंगा दशहरा पर्व पर रिकॉर्ड भीड़, कुंभ और कांवड़ जैसी भीड़

हरिद्वार(आरएनएस)।  गंगा दशहरा और वीकेंड रविवार को गंगा स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड भीड़ उमड़ी। तड़के चार बजे से ही श्रद्धालु हरकी पैड़ी गंगा घाटों पर स्नान के लिए पहुंचने शुरू हो गए थे। हरकी पैड़ी के अलावा आसपास के गंगा घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने मेला क्षेत्र का जायजा लिया। गंगा दशहरा स्नान के लिए दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल से बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचे थे। शनिवार शाम से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी थी। स्नान पर्व होने के साथ स्कूलों में गर्मियों की छुट्टी होने के कारण श्रद्धालु सपरिवार हरिद्वार पहुंचे। तड़के चार बजे से हरकी पैड़ी ब्रह्मकुंड पर श्रद्धालुओं ने स्नान शुरू कर दिया था। हरकी पैड़ी के अलावा सुभाष घाट, मालवीय घाट, नाईसोता घाट, बिरला घाट और सीसीआर टावर के निकट घाट पर भी जबरदस्त भीड़ रही।

Related posts

भू-कानून समिति ने सौंपी सीएम धामी को अपनी 80 पेज की रिपोर्ट

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में वन एवं वन्य जीव सुरक्षा के लिए वन विभाग द्वारा कैंपा योजना से खरीदे गए 23 बोलेरो कैम्पर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

admin

राज्य सरकार का संकल्प प्रत्येक श्रद्धालु को कराएंगे चार धाम के दर्शन :मुख्यमंत्री

Leave a Comment