मनोरंजन

विजय सुनिश्चित है – जि. विजय कुमार

कभी अंत न देखो,

क्योंकि आरंभ से ही अंत है।

 

कभी सुखः न देखो,

क्योंकि कष्ट से ही सुखः प्राप्त होता है।

 

कभी विजय से गर्व न करो,

क्योंकि पराजय से ही विजय प्राप्त होती है।

 

भूत के लिए न सोचो,

भविष्य के लिए न सोचो,

भविष्य भी अगले दिन का भूत है।

भूत भी एक दिन का कल है।

इसलिए आज के लिए ही सोचो।

 

न अपनों के लिए सोचो,

न परायों के लिए सोचो,

केवल अपने धर्म के लिए ही सोचो।

 

आरंभ से ही प्रयत्न और परिश्रम करो

अंत में विजय सुनिश्चित है।

– जि. विजय कुमार, हैदराबाद, तेलंगाना

Related posts

मनोरंजन :पहले दिन 72 हूरें से आगे निकली नीयत, सत्यप्रेम की कथा की हालत सुस्त

दिन भर आती है उबासी तो ये थकान नहीं, इन बीमारियों का है संकेत!

कमल हासन को विलेन के रोल के लिए मिलेंगे 150 करोड़

Leave a Comment