उत्तराखण्ड

महाविद्यालय में लगाई युवा चौपाल, युवाओं को पढ़ाया लोकतंत्र का पाठ

चमोली(आरएनएस)।   जिला निर्वाचन विभाग की ओर से स्वीप कार्यक्रम के तहत निर्धारित दैनिक गतिविधियों के क्रम में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर युवा चौपाल लगाई गई। युवा चौपाल को संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रो. कुलदीप सिंह नेगी ने युवाओं को लोकतंत्र का पाठ पढाया और आह्वान किया कि प्रत्येक युवा मतदाता आवश्यक रूप से मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाएं एवं आगामी लोकसभा चुनाव में अवश्य मतदान करें। कार्यक्रम में ईएलसी के नोडल अधिकारी डा. मनीष मिश्रा ने प्रथम बार के मतदाताओं को मतदाता शपथ दिलाई। इस मौके पर डा. एलएम तिवारी, डा. नाभेंद्र गुसांई, डा. दीपक दयाल आदि मौजूद थे। वहीं नंदानगर के बांसवाड़ा गांव में महिला चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं को मतदान का महत्व बताने के साथ ही मतदाता शपथ दिलाई गई।

Related posts

अब पहाड़ की जवानी ओर पहाड का पानी यहीं के काम आयेगा: मोदी

चेहरे के खुले रोमछिद्रों को कम करने में मदद कर सकते हैं ये 5 प्राकृतिक टोनर

admin

चेहरे पर दिखने लगता है तनाव का असर, इन 5 संकेतों से पहचाने

Leave a Comment