उत्तराखण्ड

पौड़ी : बंदरों के हमले से बचने के लिए महिला छत से गिरी

पौड़ी। शहर में बंदरों के आतंक से लोग परेशान है। बंदरों के हमले से शहरवासी घायल भी हो रहे है। मंगलवार को सर्किट हाउस में बंदरों के हमले से बचने के लिए एक महिला छत से गिर गई। जिससे उसके दोनों पांव में चोट आई है। महिला को उपचार के बाद छुटटी दे दी गई है। विधायक ने जिला अस्पताल जाकर महिला का हालचाल जानते हुए महिला को उचित इलाज मुहैया करवाने के निर्देश दिए है। मंगलवार को सर्किट हाउस मोहल्ले में बबीता नेगी छत पर कपड़े सुखाने गई। इस दौरान अचानक छत पर बंदरों का झुंड आ धमका। जिससे बबीता घबरा गई और छत से नीचे गिर गई। जिला अस्पताल के पीआरओ ने बताया कि मंगलवार को सर्किट हाउस निवासी 32 वर्षीय बबीता नेगी बंदरों के हमले से बचने के लिए अपने छत से नीचे गिर गई। महिला के दोनो पैर फैक्चर हुए है। महिला के पैरो में चोटे आई थी। महिला को उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। वहीं, घटना की सूचना मिलने पर विधायक राजकुमार पोरी ने महिला का हालचाल जाना। उन्होंने महिला का बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए। वहीं, स्थानीय लोगों ने विधायक से बंदरों के आतंक से शहरवासियों को निजात दिलाने की मांग उठाई है।

Related posts

सेहत : विपरीत शलभासन से स्वास्थ्य को मिल सकते हैं कई लाभ, जानिए अभ्यास का तरीका

उत्तराखंड : सैनिकों और उनके परिवारों की हितैषी राज्य  सरकार

admin

टैक्सी संचालकों ने किया परिवहन विभाग की कार्रवाई का विरोध

Leave a Comment