उत्तराखण्ड

धौलछीना पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाया

अल्मोड़ा। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान के तहत रविवार को धौलछीना थाना पुलिस ने बाजार में जागरूकता अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने और अभियान को सफल बनाने की शपथ ली गई। विकासखंड के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों से मुलाकात की, तथा अभियान की बधाई देकर कुशलक्षेम पूछी। इस दौरान थाना अध्यक्ष सुशील कुमार ने अपने समस्त कर्मचारियों को अमृत काल के पंच प्रण की शपथ दिलाई एवं थाना परिसर में पौधरोपण किया गया। इस दौरान थानाध्यक्ष सुशील कुमार, एसआई प्रकाश चंद्र, हेड कांस्टेबल सुरेंद्र नेगी, हेड कांस्टेबल धनीराम, हेड कांस्टेबल कुंदन लाल, हेड कांस्टेबल मुन्नी देवी, सुरेश गिरी, सुनील दत्त, गोकुल सिंह आज लोग मौजूद रहे।

Related posts

उत्तराखण्ड एस.टी.एफ. की ए.एन.टी.एफ. टीम ने देर रात रायवाला क्षेत्र से 20 लाख रूपये की स्मैक के साथ तस्कर गिरप्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 38वें राष्ट्रीय खेलों के तहत आयोजित कयाकिंग-कैनोइंग प्रतियोगिताओं के शुभारंभ अवसर पर किया प्रतिभाग।

admin

हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत मुख्यमंत्री आवास में तिरंगा फहराते सीएम।  

admin

Leave a Comment