उत्तराखण्ड

धर्मपुर विधायक  ने की मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट  

देहरादून(आरएनएस)।   सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जन प्रतिनिधियों को प्रदान किए जाने वाले प्रोटोकॉल के संबंध में एसओपी जारी करने के लिए मुख्य सचिव को निर्देश दिए शुक्रवार को धर्मपुर से विधायक विनोद चमोली ने सीएम आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की।  चमोली ने अपने विधानसभा क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों पर मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। चमोली ने विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा करते हुए सरकारी कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों की गरिमा के अनुकूल आमंत्रित करने, उनके प्रतिभाग करने के साथ ही बैठने के क्रम की व्यवस्था सहित  प्रोटोकॉल के संबंध में एसओपी जारी किए जाने के लिए मुख्यमंत्री से आग्रह किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जन प्रतिनिधियों को प्रदान किए जाने वाले प्रोटोकॉल के संबंध में एसओपी जारी करने के लिए मुख्य सचिव को निर्देशित कर दिया गया है।

Related posts

हरिद्वार : अमृता विद्यापीठम ने दुनिया के टॉप 50 संस्थानों में बनाई जगह

admin

उत्तराखंड में कोरोना के 102 नए केस

मुख्यमंत्री खिलाडी प्रोत्साहन के सफल क्रियान्वयन को लेकर सीडीओ ने ली बैठक  

Leave a Comment