उत्तराखण्ड

दुर्गा अष्टमी पर श्रद्धालुओं ने कन्या पूजन कर लिया आशीर्वाद

श्रीनगर गढ़वाल(आरएनएस)।  त्र नवरात्र की अष्टमी पर सिद्धपीठ धारी देवी, कंसमर्दनी, बंगलामुखी, देवलगढ़ स्थित राजराजेश्वरी एवं गौरा देवी मंदिर में मां दुर्गा के दर्शन एवं पूजन के लिये श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। इस दौरान जय दुर्गा मां के जयकारों से मंदिर गुंजयमान रहे। भक्तों ने देवी के रूप में कन्याओं का पूजन कर उनका जीमन करवाया। इस मौके पर भक्तों ने मंदिरों में पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की। वहीं अष्टमी पर हवन यज्ञ के साथ घरों में कन्याओं को बुलाकर उन्हें भोजन कराया गया। इससे पहले सभी कन्याओं के जल से पैर धोकर उनके माथे पर तिलक किया गया। बाद में सभी कन्याओं को भोजन करवा कर उनका आशीर्वाद लिया।

Related posts

सीएम धामी ने  संस्कृत भारती द्वारा आयोजित ‘अखिल भारतीया गोष्ठी’ के शुभारंभ सत्र में प्रतिभाग  

गर्भवती महिलाओं के लिए नुकसानदायक हैं ये 5 फल, न करें सेवन

admin

यूपी पुलिस ले गयी कुख्‍यात ठग को दून से उठाकर, भेजा जेल

Leave a Comment