उत्तराखण्ड

किशोरी को भगा ले जाने में युवक पर केस

रुद्रपुर(आरएनएस)। एक युवक पर घर में घुसकर किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। ट्रांजिट कैंप निवासी एक युवक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 30 सितंबर की शाम उसकी 15 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी। इस दौरान शिवनगर निवासी राजेश यादव पुत्र धनी यादव उसके घर पर आ गया। आरोप है कि वह उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ लेकर चला गया। आरोप है कि इसमें युवक का परिवार भी शामिल है। पुलिस ने आरोपी राजेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Related posts

महाविद्यालय में लगाई युवा चौपाल, युवाओं को पढ़ाया लोकतंत्र का पाठ

राज्यपालने किया नेशनल कांफ्रेंस ऑफ एजुकेशन ऑन आकाश तत्व का शुभारंम्भ

संकल्प दिवस के रूप में मनाया सीएम धामी का जन्मदिवस

Leave a Comment