उत्तराखण्ड

काशीपुर पहुंचा कैलाश गहतोड़ी का शव, अंतिम दर्शनों के लिए उमड़ी भारी भीड़

काशीपुर(आरएनएस)।  वन विकास निगम अध्यक्ष का शव अपने आवास पर पहुंच गया। जहां पर उनके दर्शनों के लिए लोगों का टाटा लग गया। इस दौरान परिवारजन अंत्येष्टि की तैयारी में लगा हुआ है।बता दे की शुक्रवार की सुबह वन विकास निगम अध्यक्ष कैलाश चंद्र गहतोडी का निधन हो गया है। वह लंबे समय से कैंसर से ग्रस्त चल रहे थे। पिछले दिनों वह अपनी बीमारी के इलाज के लिए विदेश भी गये थे। इन दिनों कैलाश गहतोडी देहरादून यमुना कालोनी स्थित अपने सरकारी आवास में थे। जहां उनका निधन हो गया। कैलाश गहतोडी मूल रूप से चंपावत के निवासी थे। लेकिन उन्होंने काशीपुर में भी अपना आवास बना लिया था।वह गिरीताल रोड पर अपने बंगले में रह रहे थे। जहां उनका दोपहर लगभग 12:15 बजे गिरीताल रोड स्थित घर पर उनका शव लाया गया।इस दौरान लोगों को उनकी मौत की सूचना के बाद घर पर ताता लग गया।इस दौरान लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए उम्र पड़े। जहां पुलिस फोर्स व्यवस्था बनाने के लिए तैनात रही। कुंडेश्वरी रोड स्थित साई मंदिर के पास शाम 4 बजे के आसपास उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शव यात्रा में शामिल होंगे। इस दौरान की वर्तमान मेयर उषा चौधरी, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीस्वरा नंद, संदीप सहगल, रजत सिद्धू ने दुख व्यक्त किया।

Related posts

उत्तराखंड : वर्ष 2023-24 के लिए प्रथम अनुपूरक बजट सदन में पेश

राष्ट्रीय औद्योगिक कॉरिडोर विकास और कार्यान्वयन ट्रस्ट की शीर्ष मॉनिटरिंग अथॉरिटी की दूसरी बैठक में सीएम धामी ने किया सचिवालय से वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इन दिनों अपने पूर्ववर्तियों से कर रहे मुलाकात

admin

Leave a Comment