उत्तराखण्ड क्राइम

अल्मोड़ा : महिला से अश्लील हरकत, मारपीट का आरोपी गिरफ्तार

अल्मोड़ा। दन्या निवासी एक महिला ने सोमवार को थाना दन्या में तहरीर दी कि उसके पड़ोसी गोधन सिंह घर में घुस आया और गलत नियत से मेरे से अश्लील हरकतें करने लगा व विरोध करने पर उसके द्वारा मेरे साथ लकड़ी के डंडे से मारपीट कर मुझे घायल कर दिया और वह गाली गलौच कर जान से मारने की धमकियां भी देता रहता है। उक्त तहरीर के आधार पर थाना दन्या में तत्काल एफआईआर पंजीकृत की गई। एसएसपी रामचन्द्र राजगुरु द्वारा महिला अपराध की गंभीरता के दृष्टिगत थानाध्यक्ष दन्या को तत्काल नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष दन्या जसविन्दर सिंह के नेतृत्व में दन्या पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मंगलवार 01 अगस्त को नामजद अभियुक्त गोधन सिंह को उसके गाँव थली, दन्या से गिरफ्तार कर पंजीकृत एफआईआर में आवश्यक कार्यवाही की गई है। गिरफ्तारी पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक प्रकाश नेगी, हैड कांस्टेबल देशराज, होमगार्ड ललित प्रसाद शामिल रहे।

Related posts

राज्यपाल ने किया देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार में ‘‘अखण्ड दीपक शताब्दी समारोहः सक्रीय कार्यकर्ता सम्मेलन’’ में मुख्य अतिथि प्रतिभाग

राज्य आंदोलनकारियों और मातृशक्ति के प्रति भावांजलि अर्पित करने का अवसर है रजत जयंती उत्सवः मुख्यमंत्री

admin

राज्यपाल के अभिभाषण के साथ विधानसभा का बजट सत्र शुरू, सदन मंगलवार तक के लिए स्थगित  

Leave a Comment