उत्तराखण्ड राष्ट्रीय

हिमाचल: दो दिन भारी बारिश, ओलावृष्टि और अंधड़ का अलर्ट, चार दिन खराब रहेगा मौसम

हिमाचल प्रदेश में चार दिनों तक मौसम खराब रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में 2 मई तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। इस दौरान ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हो सकती है। 1 और 2 मई को प्रदेश के कई भागों में भारी बारिश, अंधड़ चलने व ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

ताजा पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में यह बदलाव आने की संभावना है। वहीं, बीती रात को भुंतर में 13.2, पालमपुर 10.6, मंडी 10.8, चंबा 14.5, कुकुमसेरी 12.8 और भरमौर में 16.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं, प्रदेश की राजधानी शिमला व आसपास भागों में आज हल्की धूप खिलने के साथ बादल छाए हुए हैं। दोपहर बाद  3:00 बजे बूंदाबांदी भी हुई।

अधिकतम तापमान

धौलाकुआं में अधिकतम तापमान 33.4, चंबा 28.6, डलहौजी 18.6, केलांग 10.5, धर्मशाला 27.2, कांगड़ा 30.2, हमीरपुर 32.7, सुंदरनगर 30.3, बरठीं 33, शिमला 22, कुफरी 16.2, नाहन 28.1, रिकांगपिओ 22.7 और भुंतर में 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

न्यूनतम तापमान

शिमला में न्यूनतम तापमान 11.0, सुंदरनगर 9.9, भुंतर 7.3, कल्पा 2.6, धर्मशाला 8.2, ऊना 14.6, नाहन 19.1, केलांग माइनस -0.6, पालमपुर 12.5, सोलन 10.4, मनाली 6.0, कांगड़ा 13.5, मंडी 10.6, बिलासपुर 16.0, हमीरपुर 11.7, चंबा 11.5, डलहौजी 11.5, जुब्बड़हट्टी 13.2, कुफरी 8.9, कुकुमसेरी 2.3, नारकंडा 4.1, भरमौर 6.0, रिकांगपिओ 5.0, धौलाकुआं 16.2, बरठीं 13.7, मशोबरा 10.6, पांवटा साहिब 22.0, सराहन 6.0 और देहरागोपीपुर में 20.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Related posts

भारत दर्शन यात्रा पर उत्तराखंड की विशिष्टता के बारे में बताएं मेधावी छात्र-छात्राएं :  मुख्यमंत्री

मंत्री सतपाल महाराज  की अध्यक्षता में हुई कांवड़ यात्रा-2023 की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक  

राजकीय महाविद्यालय देहरादून शहर का राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का शुभारंभ हुआ

Leave a Comment