उत्तराखण्ड

मोरी में कौल महाराज मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में उमड़े श्रद्धालु  

उत्तरकाशी(आरएनएस)।  विकासखण्ड के नुराणू गांव में कौल केदारी महाराज के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में रविवार को श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ा। श्रद्धालुओं ने कौल महाराज से क्षेत्र कि सुख समृद्धि, खुशहाली की मन्नतें मांगी। नुराणू गांव में कौल केदारी महाराज के पुनः निर्माण मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में देव डोलियों सहित मोरी विकासखंड के ग्रामीणों और हिमाचल प्रदेश के लोगों ने भी बढ़-चढ़ कर भाग लिया। वहीं एक दूसरे को महाराज के भव्य मंदिर निर्माण की बधाईयां दी। हिमाचल प्रदेश की सीमा से सटा नुराणू गांव सिंकतुर पट्टी में पड़ता है। कौल केदारी महाराज का मुख्य थान सालरा गांव में है, जहां प्राचीन काल से बना मन्दिर है।

Related posts

मुख्यमंत्री ‘इन्वेस्ट इन उत्तराखण्ड’ अभियान के तहत सोमवार को दुबई एयरपोर्ट पर

देहरादून :राजभवन में ‘मन की बात’ के 100 वें संस्करण की विशेष स्क्रीनिंग कार्यक्रम आयोजित हुआ

देवभूमि के 25 साल और आधी आबादी की उपलब्धियों-चुनौतियों पर करेंगे मंथनः मंत्री रेखा आर्या

admin

Leave a Comment