उत्तराखण्ड क्राइम

बेटे ने चार साथियों के साथ मिलकर किया अपने ही पिता को ब्लैकमेल

रुद्रपुर(आरएनएस)।  सोशल मीडिया के दौर में उत्तराखंड में एक के बाद एक गजब के मामले सामने आ रहे है। अब रूद्रपुर में एक युवक ने युवती और दो साथियों के साथ मिलकर अपने पिता को ही ब्लैकमेल कर दिया। उनसे तीन लाख रुपये वसूल लिए।  इसकी जानकारी पिता को इंस्टाग्राम से मिली तो उनके होश उड़ गए। अदालत के आदेश पर पुलिस ने बेटे सहित चार आरोपियों पर केस दर्ज किया है।  मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में ग्राम मलसा गिरधरपुर निवासी ताहिर खां ने कहा कि पांच जून को उनके मोबाइल पर एक युवती निवासी रुद्रपुर का फोन आया था।  युवती ने कहा था कि उसके बेटे शोएब खान ने उसके साथ दुराचार किया है और उसकी जिंदगी खराब कर दी है। वह शोएब के खिलाफ रिपोर्ट कराएगी। अगर रिपोर्ट से बचना है तो पांच लाख रुपये का इंतजाम करो।
जब उसने शोएब से बात की तो उसने जेल नहीं जाने की बात कहकर युवती को पांच लाख रुपये देने के लिए कह दिया। जिसके बाद छह जून को वह मलकीत और अमित कक्कड़ के साथ युवती से मिलने गया। यहां युवती ने पांच लाख रुपये का इंतजाम नहीं करने पर बेटे को जेल भेजने की धमकी दी।

Related posts

उत्तराखण्ड : मुख्यमंत्री धामी ने किया डोल आश्रम में श्रीकल्याणिका हिमालय देवस्थानम के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग

सीएम धामी ने की प्रधानमंत्री मोदी से नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट

काले चेदन के पेड़ की तस्‍करी का मामला उनकी आंखों से काजल चुरा ले गये

Leave a Comment