उत्तराखण्ड

गुलदार ने बनाया भैंस और बछड़े को निवाला

विकासनगर। कालसी वन प्रभाग के चोहड़पुर रेंज क्षेत्र में जगह-जगह गुलदार दस्तक दे रहे हैं। अलग-अलग क्षेत्रों में गुलदार की धमक से वन विभाग भी हैरत में है। वहीं गुलदारों के आतंक से लोग भयभीत हैं। गुलदार ने बीती रात बरोटीवाला में एक भैंस और एक बछड़े को निवाला बनाया। इससे लोगों की टेंशन और बढ़ गई है। पिछले नौ माह से महमूदनगर क्षेत्र में गुलदार सक्रिय था।

गुलदार चार वर्षीय बच्चे की भी जान ले चुका है। वन विभाग ने गुलदार को पिंजरें में कैद कर चिड़ियापुर के जंगल में छोड़ दिया। इसके कुछ दिनों बाद एक गुलदार सेलाकुई के जमनपुर क्षेत्र में दिखा। वहीं एक और गुलदार फिर महमूदनगर शंकरपुर में आ धमका। यहां गुलदार अब तक दो बकरियों को निवाला बना चुका है। गुलदार मेदनीपुर, शंकरपुर, देहरादून-हरबर्टपुर हाईवे पर और सारा इंडस्ट्री के पास लोगों को कई बार गुलदार दिखा। लोग रातभर पहरेदारी कर रहे हैं। रविवार रात गुलदार ने बरोटीवाला में एक भैंस और बछड़े को अपना निवाला बनाया।

Related posts

क्रिसमस के मौके पर दे ऐसा उपहार, आपके करीबियों को आएंगे पसंद

admin

मलबे में दबकर मां और बच्चों की मौत, पर मरते-मरते भी जिंदा रही ममता

admin

धामी कैबिनेट मंत्रिमंडल में विस्तार पांच चेहरों को मिली जगह

admin

Leave a Comment