पर्वत संकल्प
देहरादून

भारी बारिश के चलते स्कूलों में आज अवकाश, कक्षा 1 से 12 तक की छुट्टी घोषित

देहरादून, 28 जुलाई 2026
जनपद में लगातार हो रही भारी वर्षा और मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने मंगलवार, 28 जुलाई 2026 को कक्षा 1 से 12वीं तक संचालित सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, निजी विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है।
जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और विद्यालय प्रबंधन से आदेश का पूर्ण पालन करने की अपील की है। प्रशासन का कहना है कि लगातार बारिश के कारण जलभराव, भूस्खलन और मार्ग अवरुद्ध होने की आशंका को देखते हुए छात्रों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।
प्रशासन ने लोगों से भी अपील की है कि अनावश्यक यात्रा से बचें तथा मौसम विभाग और जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Related posts

मुख्यमंत्री धामी ने डालनवाला थाने में स्थापित 13 लॉन्ग रेंज आधुनिक सायरनों का किया लोकार्पण

admin

रेड अलर्ट निरंतर वर्षाः आपदा जैसे हालात; जन दर्शन में फिर भी पहुंचे 122 फरियादी

admin

मुख्यमंत्री ने किया उत्तराखंड के पहले साथी केंद्र का शुभारम्भ  

admin

Leave a Comment