विदेश

न्यूयॉर्क ; महिला रिपोर्टर की दिलकश आवाज के फैन हुए ट्रंप; बोले- ‘ब्यूटीफुल वॉइस’, शांति से रहिए

न्यूयॉर्क ,06 फरवरी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसमें वो अफगानिस्तान की एक महिला रिपोर्टर की तारीफ कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि अफगानिस्तान की इस महिला रिपोर्टर ने सवाल पूछा था, इसी दौरान ट्रंप ने कुछ ऐसा कर दिया कि उस रिपोर्टर समेत वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए।
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अफगानिस्तान की एक महिला रिपोर्टर के सवाल को टालते हुए कहा,’आपकी आवाज़ और लहजा बहुत खूबसूरत है, लेकिन मैं आपकी बात समझ नहीं पा रहा हूंज् शुभकामनाएं, शांति से रहिए।’ यह घटना उस समय हुई जब ट्रंप अफगानिस्तान और तालिबान को लेकर बात कर रहे थे। उन्होंने एक बार फिर अमेरिका की अफगानिस्तान से वापसी को अमेरिकी इतिहास का सबसे शर्मनाक दिन बताया। अफगानिस्तान पर बात करते हुए ट्रंप ने बताया कि उन्होंने 2019 में कैंप डेविड में तालिबान नेताओं से मिलने की योजना बनाई थी, लेकिन एक अमेरिकी सैनिक की मौत के बाद यह मीटिंग रद्द कर दी। उन्होंने कहा कि तालिबान की हिंसा ने शांति के सभी रास्ते बंद कर दिए। ट्रंप का मानना है कि अमेरिका को अफगानिस्तान में मजबूत मौजूदगी बनाए रखनी चाहिए थी ताकि देश का भविष्य बेहतर हो सकता।

Related posts

नींबू बढ़ाता है खूबसूरती लेकिन इस तरह करेंगे इस्तेमाल तो चेहरे को खराब भी कर सकता है नींबू का रस ! भूलकर भी ना करें ये गलती

मनोरंजन : 200 करोड़ी हुई द केरला स्टोरी, 5वें महीने में मिली दूसरी ब्लॉकबस्टर

बाइडन रूस के साथ सामान्य व्यापार संबंधों को समाप्त करने का कर सकते हैं ऐलान

admin

Leave a Comment